Summer Vacation 2022 | छुट्टियों में कहीं घूमने जा रहे हैं, जहां भी जाएं वहां का हिस्सा बनें

Summer Vacation : घूमना एक अलहदा अहसास है। यात्रा के दौरान एक नई दुनिया में अपने जज्बातों के साथ इस अहसास को महसूस करना आपको सुखद अनुभवों से भर देता है। शारीरिक थकान और मानसिक तनाव से इतर नई ऊर्जा रोमांचित तो करती ही है, साथ ही यह नए विचारों के साथ संपूर्ण विकास की राह भी प्रशस्त करती है। इसके लिए जरूरी है कि आप जहां भी जाएं वहां का हिस्सा बनें। ऐसी ही बातें जानिए, बता रहे है।

सभी जानकारी पाने और पैसे कमाने के लिए हिए हमसे जुड़े

यात्रा का सही अर्थ | Summer Vacation 2022

यात्रा का अर्थ केवल वहां जाकर सेल्फी या फोटो लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देना मात्र नहीं है, बल्कि वहां का रहन-सहन, संस्कृति, खानपान, पहनावा और बायो डायवर्सिटी की जानकारी जुटाना भी है। इसलिए जहां भी जाएं, जरूरी है वहां की चीजों को समझें और उनका सम्मान करें। अतः यदि आप कहीं घूमने जा रहे हैं तो वहां के लोगों से मिलें, बातचीत करें और वहां के बारे में जानकारी प्राप्त करें।

यात्राएं उतना ज्ञान देती हैं, जितना डिग्रियों से नहीं मिलता है। ये आपको व्यावहारिक बनाती है। इनसे प्रकृति के प्रति सम्मान और चुनौतियों से सामना करने की हिम्मत आती है। जब आप यात्रा के लिए कहीं। निकलते हैं तो सबकुछ अनिश्चित होता है। न तो वहां परिचित होते हैं। और न ही वातावरण आपके हिसाब से होता है। इस दौरान होने वाली विकट परिस्थितियां भी आपको सीख देती हैं। यह भी कह सकते हैं। कि journey, learning होती है। हम जाने अनजाने में वहां का कल्चर स्टडी करते हैं। वहां से कुछ खरीदते हैं तो वहां के लोगों की मदद भी करते हैं। यात्राएं निराशा से दूर करती हैं और प्यार, सम्मान और सहयोग की भावना जागृत करती हैं। यात्रा हमें बेहतर इंसान बनाती है।

उद्देश्य स्पष्ट होना चाहिए | Summer Vacation 2022

ऐसी यात्राओं से बचना चाहिए जो बिना प्लान के अचानक बनी हो। क्योंकि आप उससे जुड़ नहीं पाएंगे और यात्रा के दौरान आपको नहीं आने संबंधी निगेटिव फीलिंग्स भी आ सकती है। अतः पहले से प्लान करने से आपका उद्देश्य स्पष्ट होगा, आप एंजॉय कर पाएंगे और आपकी यात्रा भी अच्छी होगी।

डायरी बनाए, खास चीजें नोट करें

यात्रा को यादगार बनाने के लिए यात्रा डायरी बनाएं।यात्रा की शुरुआत से लेकर अंत तक उसमें नोट करें। डायरी में उन बातों को जरूर लिखें, जो आपको बिलकुल नई लगती हैं या जानकारी के हिसाब से प्रमुख हैं, ताकि आगे उसे आप सोशल मीडिया आदि पर लिखकर दूसरों को जानकारी दे पाएं। साथ ही यह डायरी खास मौकों पर यादगार दस्तावेज का काम भी करेगी। 

अन्य पॉइंट जो जानना जरूरी है

अगर समय बचाना हो तो ही हवाई यात्रा करें। कम समय में लंबी दूरी की यात्रा से बचें। इससे थकान होगी और यात्रा एंजॉय नहीं कर पाएंगे। ट्रेन और बस से खर्च कम होता है और जानकारी अधिक मिलती है। होटल की जगह होम स्टे या पेइंग गेस्ट का विकल्प लें। एक-दो किमी के लिए टैक्सी नहीं लें, पैदल जाएं। शहर घूमने के लिए प्राइवेट टैक्सी की जगह पब्लिक ट्रांसपोर्ट चुने हर शहर का एक मिजाज होता है, उसे महसूस करें।

देसी स्वाद का तड़का

कहीं जाने पर फास्ट-जंक फूड की जगह वहां का पारंपरिक भोजन करें। उसकी खासियत और पौष्टिकता के बारे में जानें। बनाने वाले से बात करें कि उसे तैयार कैसे किया जाता है। इससे आपकी जानकारी तो बढ़ेगी ही, साथ ही वह पारंपरिक फूड एक अलग जायका भी देगा।

संस्कृति को समझना बहुत जरूरी होता है

जहां जाएं, वहां की संस्कृति जरूर समझें। इसके बिना यात्रा का उद्देश्य पूरा नहीं होगा। जहां जा रहे हैं, वहां आसपास के गांवों में जाएं। वहां के लोगों से बातें करें। उनका रहन-सहन, खानपान व पहनावा देखें। वह शहरों से बिल्कुल अलग होता है। वहां कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है तो उसका हिस्सा बनें। वहां के म्यूजियम और इतिहास से जुड़ी चीजों को भी यात्रा में शामिल करें।

सोशल मीडिया पर भी फॉलोअर्स से बांटें स्पेशल फीलिंग्स 

सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स को स्पेशल फीलिंग्स देने के लिए वहां के किसी व्यक्ति के साथ चर्चा करते हुए वीडियो शेयर करें। कोई खास डिश हो तो उसे बनाने वाले के साथ वीडियो पोस्ट करें। वहां का पहनावा और कल्चर से जुड़ी चीजों के फोटो, वीडियो और रील्स डालना भी ज्यादा यादगार होगा। साथ ही खासियत बताना न भूलें।

यात्राएं हमें नया नजरिया देती, बेहतर इंसान बनाती हैं | Summer Vacation 2022

Summer Vacation 2022
Summer Vacation 2022

ज्यादा प्रसिद्ध स्थानों पर आजकल बहुत भीड़ होती हैं। इससे आपकी यात्रा का उद्देश्य पूरा नहीं हो पाएगा। इसलिए उन जगहों की बजाय उससे 40-45 किमी दाएं-बाएं या ऑफ बीट जगहों पर जाना, न केवल खर्चीला कम होगा, बल्कि आप ज्यादा एंजॉय भी कर पाएंगे। Summer Vacation 2022

पहाड़ों पर जाएं तो इनका ध्यान रखें

गर्मी के दिनों में अधिकतर लोग पहाड़ के नाम पर उत्तराखंड में नैनीताल, देहरादून और हिमाचल की बात करते हैं तो कोई कुल्लू-मनाली और शिमला की। ज्यादा लोगों के पहुंचने से वहां आप एंजॉय नहीं कर पाते हैं और रहने, खाने, पार्किंग जैसी दिक्कतें भी होती हैं। हिमाचल की बात करें तो शिमला से 40-45 किमी दाएं-बाएं भी न केवल अच्छी लोकेशंस मिलेंगी, बल्कि पैसा भी कम खर्च होगा और आप एंजॉय अधिक कर पाएंगे। शिमला से थोड़ा आगे करसोग वैली चुन सकते हैं। वहां इन दिनों सेब के पेड़ लदे हुए हैं। सेब के बागान में अपना होम स्टे कर सकते हैं।

रेल सबसे सस्ता और सुगम साधन

रेल से कश्मीर से लेकर जलपाईगुड़ी तक जाया जा सकता है। इसके लिए जम्मूतवी तक ट्रेन से जाएं और वहां से 90 किमी दूरी बस से जाना होता है। वहां से बारामूला लिंक वाली ट्रेन मिलती है, जो कश्मीर का भव्य दर्शन करवाएगी। इसमें मात्र 20-25 रुपए में मनिहाल से श्रीनगर पहुंच जाएंगे। कम खर्च में आप भी कश्मीर जा सकता है।

13 राज्यों से देख सकते हैं हिमालय

हिमालय की छाया अपने देश के 13 प्रदेशों में है। यह लद्दाख से पूर्वोत्तर तक है। यह 2500 किमी लंबी रेंज है। इस पूरे मैच में छोटे छोटे शहर-कस्बे हैं, आप वहा जाकर भी यात्रा का आनंद ले सकते हैं। पूर्वोत्तर के राज्यों की यात्रा करना चाहते हैं तो ट्रेन से न्यू जलपाईगुड़ी और वहां से बाय रोड गंगटोक जाएं। इस बीच कई ऐसी जगह आती हैं, जहां आप रुक सकते हैं। वहां हिमालयन रेलवे का मजा ले सकते हैं। ये जीवनभर की यादें बन सकती है। जीवन में एक बार हिमालयन रेलवे की पूरी यात्रा जरूर करनी चाहिए। गंगटोक से थोड़ा आगे छांगूलेक जा सकते हैं। Summer Vacation 2022

दुनिया एक किताब है | Summer Vacation 2022

एक किताब है और जो यात्रा नहीं करते हैं, वे केवल एक ही पन्ना पढ़ते हैं – सेंट ऑगस्टीन

क्या मिलता है हमें यात्रा से?


अलग पहचान बनती : नई-नई जानकारी होती है। जब आप बात करते हैं तो अलग पहचान होती है।

व्यक्तित्व में निखार : यात्रा में कई चुनौतियां भी आती हैं, जिन्हें आप हल करते हैं तो व्यक्तित्व में निखार आता है।

नीरसता दूर : आप रोजमर्रा की चीजों से दूरी बनाते हैं। नई-नई चीजों को देखते-समझते हैं। नीरसता दूर होती है। नई चीजें महसूस होती: नई भाषा, पहनावा, खानपान और वातावरण आपको अलग ही फीलिंग्स देता है।

बढ़ता सामाजिक दायरा : सोशल मीडिया के बाद से लोगों का दायरा सिमटता जा रहा है। यात्राएं फिजिकली कनेक्ट करवाती हैं। दायरा बढ़ता है।

आत्मविश्वासी बनते : नई चीजों को ढूंढना पड़ता, नई रास्ते खोजने पड़ते हैं। चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। हमारे अंदर आत्मविश्वास बढ़ता है।

उम्र और इम्युनिटी बढ़ती : प्रकृति के पास जाते हैं तो ताजा हवा मिलती है। बॉडी के सेल्स अच्छे होते हैं। शरीर में अच्छे एंटीबॉडीज बनते हैं। इससे इम्युनिटी बढ़ती है।

उत्पादकता बढ़ती : नई जगहों की यात्रों से मिली खुशी से मस्तिष्क पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। यात्रा से लौटने के बाद चिंता मुक्त, रिलेक्स्ड तथा खुशमिजाज होते हैं। उत्पादकता बढ़ती है।

Conclusion : Summer Vacation 2022

जब भी कही घूमने जाये तो वहा की प्रसिद्ध जगहों के बारे में जरूर जाने। यात्रा करते समय एक जरुरी बात ध्यान में रखे की आप काम खर्चे में ज्यादा जगहें घूम सके। आपके पास कोई सवाल या सुझाव है तो हमे जरूर बताये हम जल्दी ही आपको जवाब देने की कोशिश करेंगे। 

Releated Post Summer Vacation 2022

Leave a Comment